डेंगू बुखार से जनमानस को बचाने स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राष्ट्रीय डेंगू दिवस

Betul News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश परिहार ने बताया कि प्रतिवर्ष 16 मई को “राष्ट्रीय डेंगू दिवस“ मनाया जाता है। डेंगू, रोग एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, यह मच्छर साफ पानी में पनपता है, अतः सप्ताह में एक बार कूलर, टंकी एवं अन्य स्थानों पर भरे हुये पानी को अवश्य खाली करना चाहिये। टायर, गमले, नारियल के खोल आदि में पानी जमा नहीं होने देना चाहिये, अंडरग्राउंड वाटर स्टोरेज टेंक को ढककर रखें। जहां पानी खाली करना संभव न हो वहां मीठा तेल डाल दें जिससे पानी के ऊपर तेल की परत बन जाती है, और एडीज मच्छर के लार्वा नष्ट हो जाते हैं। प्रयास करना चाहिये कि फुल बांह के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, खिड़की दरवाजों पर मच्छररोधी जाली लगवाएं, मच्छरों को भगाने वाली क्वाईल, क्रीम एवं रिपेलेन्ट लिक्विड का उपयोग करें एवं मच्छरों को मारने के लिए इलेक्ट्रिक रैकेट का इस्तेमाल करें, पानी को एक सप्ताह से अधिक भरकर न रखें एवं समय-समय पर पानी खाली करते रहें। कूलर की खस भी प्रतिवर्ष बदलें एवं पुराने खस को जलाकर नष्ट करें।

डेंगू बुखार के लक्षण

सीएमएचओ डॉ.परिहार ने बताया कि डेंगू बुखार के मुख्‍य लक्षण तेज बुखार आना, सरदर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना एवं शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना आदि। इस प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क कर अपना उपचार शीघ्र प्रारंभ करें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.