आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल
| |
Betul Mirror News। जिले के थाना चोपना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार 30 मई को एक 35 वर्षीय युवक संतोष कुशवाह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल द्वारा तत्क्षण चोपना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफ.आर.व्ही. वाहन को मौके पर रवाना किया गया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एफ.आर.व्ही. वाहन में तैनात आरक्षक नीतेश भारतकर और पायलेट गोविंद तत्काल गोपालपुर गांव पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि युवक की हालत गंभीर है। उन्होंने बिना देर किए पीड़ित युवक को एफ.आर.व्ही. वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ा डोंगरी पहुंचाया। डायल-112 की तत्परता के चलते युवक को समय पर उपचार मिल पाया। युवक द्वारा जहरीले पदार्थ सेवन करने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
