किसान की मौत: खेत विवाद में घायल झनीराम उइके ने तोड़ा दम

News। सरई में एक महीने पहले खेत विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल हुए किसान झनीराम उइके 55 साल की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब 8 बजे जिला अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार झनीराम उइके अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी उनके पड़ोसी संतोष पवार ने पुराने विवाद के चलते उन पर लकड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल झनीराम को पहले मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें भोपाल भी भेजा गया। कुछ दिनों के इलाज के बाद वे घर लौट आए थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलताई पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.