कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Betul News: गेंदलाल पिता चैतराम यादव, उम्र 40 साल, निवासी घाना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके मोरन स्थित खेत से अज्ञात व्यक्ति द्वारा गन्ना पेरने की मशीन चोरी कर ली गई है। मामला 29 दिसंबर 2024 की घटना है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1274/2024 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान माल मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घाना निवासी जयपाल उर्फ बुद्धू यादव ने गन्ना पेरने की मशीन चोरी की है। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा जयपाल उर्फ बुद्धू यादव पिता रामेश्वर यादव, निवासी घाना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिस पर उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर गन्ना पेरने की मशीन विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त की गई। आरोपी को गुरुवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

 जयपाल उर्फ बुद्धू यादव पिता रामेश्वर यादव, निवासी घाना, जिला बैतूल

जप्त संपत्ति

गन्ना पेरने की मशीन, अनुमानित मूल्य लगभग रुपए 20,000/-

उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका रही
निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक वहीद खान, प्रआर 238 कामता प्रसाद, आर 347 विष्णु चौहान, आर 102 दिनेश की सराहनीय भूमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.