कोतवाली पुलिस नें गौवंश को कत्लखाना ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Betul News: कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौवंश तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन गायों को क्रूरतापूर्वक कत्लखाने ले जा रहा था। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के द्वारा गौवंश तस्कर , एवं गौवंश का परिवहन करने वालो के विरूध्द कठोर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये है।

इसी क्रम में  अति.पु.अ. कमला जोशी एवं एसडीओपी शिखा भलावी के मार्ग दर्शन में कोतवाली पुलिस ने अवैध गौवंश तस्कर , करने वाले 01 आरोपी को मय 03 नग गौवंश के साथ पकडने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका 03 मवेशी गौवंश को क्रूरता पूर्वक भूखे प्यासे खदेडता हुआ मारपीट करते कत्लखाने ले जा रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक पर मौके पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। ग्राम माथनी के अनिल पारधी के खेत के पास 01 लडका 03 मवेशी गौवंश के साथ दिखा , जिसे रोका गया । लडके को अभिरक्षा में लेकर उसका नाम पता पूछा गया जो अपना नाम पर्वत पिता कैलाश धुर्वे 25 साल निवासी वार्ड नं. 15 पीर गली , सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम का होना बताया तथा अवैध रूप से 03 मवेशी गौवंश को क्रूरता पूर्वक भूखे प्यासे खदेडता हुआ मारपीट करते हुये कत्लखाने ले जाना बताया। उक्त आरोपी का कृत्य धारा 4,6,9 मध्य प्रदेश गोवंश बध प्रतिषेध अधिनियम , 11(1) (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। गिरप्तार शुदा आरोपियो को गुरुवार को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
पर्वत पिता कैलाश धुर्वे 25 साल निवासी वार्ड नं. 15 पीर गली,सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम

जप्ती

03 नग गौ-वंश (गाय) कीमती करीबन 45 हजार

कार्यवाही मे भूमिका

थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उनि जगदीश प्रसाद ठाकुर ,प्र आर 52 ब्रिजेश रघुवंशी,प्र.आर.143 दिनेश निमोदा, आर.718 जतिराम की सराहनीय भूमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.