कोतवाली पुलिस ने नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 

Betul Crime News: थाना कोतवाली में 15 जनवरी 2025 को फरियादी ने थाना कोतवाली बैतूल में आकार रिपोर्ट किया कि उनकी नाबालिक बालिका को श्रवण बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर उसके साथ बुरा काम किया गया है। जो श्रवण घंघारे निवासी ग्राम जोगली के विरूध्द अपराध क्रं. 38/2025 धारा 137(2) BNS 65 BNS 3/4 POCSO ACT का मामला पंजीबध्द किया गया था। आरोपी श्रवण घंगारे कायमी दिनांक से फरार चल रहा था आरोपी के विरूध्द पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया द्वारा ईनाम उद्योषणा की गईं थी। आरोपी श्रवण घंगारे को कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्ययालय पेश किया गया है।

गिरप्तार आरोपी

श्रवण घंघारे पिता शंकर दयाल घंगारे 30 साल निवासी ग्राम जोगली थाना चिचोली जिला बैतूल

महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविकांत डेहरिया , उनि चित्रा कुमरे , सउनि अजय अजनेरिया, प्र आर 191 ललिता , आर. 528 महेश नगदे , आरक्षक 432 दुर्गेश वर्मा की विशेष भूमिका रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.