कोतवाली पुलिस ने दो नकबजनी के मामलों में खुलासा

Betul News। कोतवाली पुलिस ने दो नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान छिंदवाड़ा के चांदामेटा परासिया निवासी 18 साल अंकित उर्फ भूत के रूप में हुई है।
पहली वारदात 20 नवंबर 2024 को पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में हुई। यहां विजय कामथकर के शासकीय क्वार्टर से दिन के समय जेवरात चोरी किए गए।

 

दूसरी वारदात 12 फरवरी 2025 को कस्तूरी बाग मैरिज लॉन में हुई। धनश्याम झाड़े की पुत्री की शादी में स्टेज पर रखे बैग से जेवर चोरी कर लिए गए। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों की जांच की। सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी ने घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाए। तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से दोनों वारदातों में चोरी किए गए 2 लाख 50 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.