कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा

तीन आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक का माल बरामद

Kotwali police disclosed the theft कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहे की सेंट्रिंग प्लेट्स और खिड़की चोरी के मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 नग सेंट्रिंग प्लेट्स, एक लोहे की खिड़की फ्रेम और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी एक्टिवा बरामद की है। बरामद माल की कीमत लगभग 1.04 लाख आँकी गई है।घटना 08 अगस्त की रात की है, जब सोनाघाटी हावीर वार्ड निवासी निर्मला यादव के घर परिसर से लोहे की सामग्री चोरी हो गई थी। पीड़िता की शिकायत पर 19 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सक्रिय सूचना तंत्र और लगातार निगरानी के चलते पुलिस ने जल्द ही सोनाघाटी क्षेत्र के दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि सामान कबाड़ी महफूज उर्फ जेबी को बेच दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर चोरी का संपूर्ण माल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

शेख शब्बीर पिता शेख फरीद, निवासी सोनाघाटी

राजेश उर्फ लब्बा पिता मोतीलाल सोनेकर, निवासी सोनाघाटी

महफूज उर्फ जेबी पिता मेहमूद खान, निवासी आजाद वार्ड टिकारी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेन्द्र उईके, प्रधान आरक्षक अभिजीत खलतकर, आरक्षक संदीप व विशाल राजपूत की टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर तथा एएसपी कमला जोशी और एसडीओपी सुनिल लाटा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की सख्त और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास दोनों मजबूत होंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.