ट्रेन की चपेट में आने से मटका व्यवसायी की मौत

News। रेलवे स्टेशन सदर अंडरब्रिज के पास भोपाल-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय मटका व्यवसायी बसंत मालवीय की मौत हो गई।

घटना का विवरण

बैतूल के गांधी वार्ड निवासी बसंत मालवीय रात करीब 11:30 बजे भोपाल-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनका शव ट्रेन के इंजन के पिछले हिस्से में फंस गया। लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी  प्रभारी रविश कुमार के निर्देश पर आरक्षक दिलीप नरवरे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेल कर्मियों की मदद से शव को ट्रेन से निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बसंत मालवीय को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.