फांसी के फंदे पर लटका मिला नर्स का शव

Betul News: अस्पताल में काम करने वाली नर्स अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स कल्पना भुसारे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रविवार रात वह कोसमी क्षेत्र के इटारसी रोड स्थित उनके घर पर ही थीं। पति ने बताया वह खाना खाने के बाद टहलने गया था, वापस आने पर गेट बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांका, तो कल्पना फांसी पर लटकी मिली। कल्पना का पति आत्माराम भुसारे ड्राइवर हैं। कल्पना चिचोली क्षेत्र के मिर्जापुर की रहने वाली थी। उसकी शादी मथनी निवासी आत्माराम से 15 साल पहले हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। वर्तमान में वे इटारसी रोड पर रह रहे थे। जहां कल्पना काम करती थी उस अस्पताल के संचालक डॉ. विनय चौहान के अनुसार कल्पना ने रविवार को दोपहर 3 बजे तक अस्पताल में ड्यूटी की थी। उस समय वह पूरी तरह सामान्य थीं।कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.