लूट की वारदात का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
पाथाखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल फोन, नगदी और हथियार बरामद
| |
Police exposed the robbery incident, three accused arrested जिले में बढ़ती चोरी व लूट जैसी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए बैतूल पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में चौकी पाथाखेड़ा थाना सारणी पुलिस ने महज चार दिन के भीतर 15 अगस्त को हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या थी घटना:-
फरियादी अजय खंडेलवार (36), निवासी शोभापुर, 15 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास जंगल से तीन नकाबपोश युवक निकले और लोहे की पाइप से उन पर हमला कर दिया। घायल फरियादी को सड़क पर गिराकर आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन और पर्स में रखी नगदी लूट ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए सारणी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 489/25 दर्ज कर विवेचना शुरू की।
कैसे पकड़े गए आरोपी:-
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 19 अगस्त को मुख्य आरोपी विकास धुर्वे (18), निवासी ग्राम केरिया उमरी तथा दो अन्य नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, लोहे की पाइप, मोटरसाइकिल की चैन और 500 रुपये नगद बरामद किए।
पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका:-
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल इरपाचे, प्रधान आरक्षक मनोज डेहेरिया, ज्ञान सिंह टेकाम सहित कई आरक्षकों और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसपी ने की सराहना:-
पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि – “जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस हर स्तर पर तत्पर है। जनता के सहयोग और पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर नकेल कसना संभव है।”
