विश्व आदिवासी दिवस पर आज निकलेगी रैली आदिवासी सामुदायिक मंगल भवन में होंगे विविध आयोजन

एक परिवार एक पौधा और अपने पुरखों के नाम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा आदिवासी समाज

TODAY NEWS/ समस्त आदिवासी समाज संगठन बैतूल के तत्वावधान में आज 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिलेभर के आदिवासी समाज के लोगों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता के साथ मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: रिश्वत के लिए सील किया पेट्रोल पंप, फिर 50 हजार लेकर खोला, अधिकारी कैमरे में कैद

कार्यक्रम में सभी वर्गों एवं समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। संगठन के जितेंद्र सिंह इवने ने बताया कि आयोजन की शुरुआत सुबह 8 बजे जिला चिकित्सालय में फल वितरण के साथ होगी।

ये भी पढ़ें: जिले में गौवंश और मवेशियों को सड़कों पर छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध

इसके बाद प्रातः 10:30 बजे पड़ापेन ठाना रैन बसेरा में सल्ला गांगरा पूजा-पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न की जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे पड़ापेन ठाना से पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक झलकियों से सजी रैली निकाली जाएगी। यह रैली अम्बेडकर चौक, रानी दुर्गावती चौक, शिवाजी चौक, कलेक्ट्रेट रोड, लल्ली चौक, बस स्टैंड और हॉस्पिटल चौक होते हुए आदिवासी सामुदायिक मंगल भवन गुरुद्वारा रोड पहुंचेगी। रैली के समापन के बाद कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित अतिथियों का स्वागत, समाज के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का सम्मान, सामाजिक जागरूकता पर आधारित उद्बोधन तथा पारंपरिक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद सभी आगंतुकों को पारंपरिक भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे से 5:00 बजे तक मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें पूजा-पाठ, सुमरनी, और पर्यावरण जागरूकता को लेकर एक परिवार एक पौधा अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस पहल के माध्यम से समाज अपने पुरखों के नाम पर पौधरोपण करेगा, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम होगा। इस संपूर्ण आयोजन का संचालन समस्त आदिवासी समाज संगठन बैतूल द्वारा किया जा रहा है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.