सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के लिए जिले में आयोजित होंगे पंजीयन शिविर
| |

News/ भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली, एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा कार्यों के लिए आपेक्षित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थायी रोजगार देने के लिए जिले के थाना क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों में प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह कंपनी भारत सरकार द्वारा पारित सुरक्षा अधिनियम पीएसएआरए एक्ट 2005 के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाता है। आईएसओ-9001-2008 द्वारा प्रमाणित यह कंपनी अपने क्षेत्रीय स्तर में बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से शिविर आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि 545 सुरक्षा जवानों के पदों के लिए 19 से 40 आयु वर्ग के युवाओं की शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण तथा ऊंचाई 168 सेमी, वजन 56 से 90 किलो होना अनिवार्य है। इसी तरह सुपरवाइजर के 55 पदों के लिए 21 से 40 आयु वर्ग के युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा ऊंचाई 170 सेमी, वजन 56 से 90 किलो होना अनिवार्य है।
इन थाना क्षेत्र में आयोजित होंगे शिविर
थाना परिसर आमला में 25 अगस्त तथा 13 अक्टूबर को पंजीयन शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार भीमपुर चौकी परिसर में 26 अगस्त तथा 15 अक्टूबर, थाना परिसर आठनेर में 28 अगस्त तथा 17 अक्टूबर, थाना परिसर मुलताई में 29 अगस्त तथा 18 अक्टूबर, थाना परिसर शाहपुर में 30 अगस्त तथा 21 अक्टूबर, चौकी परिसर प्रभात पट्टन में 1 सितंबर तथा 23 अक्टूबर, थाना परिषद चिचोली में 3 सितंबर तथा 25 अक्टूबर, थाना परिसर रानीपुर में 6 सितंबर तथा 27 अक्टूबर, थाना परिसर मोहदा में 8 सितंबर तथा 28 अक्टूबर, थाना परिसर भैंसदेही में 10 सितंबर तथा 30 अक्टूबर, थाना परिसर कोतवाली में 12 सितंबर तथा 31 अक्टूबर को प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा।
