लूटकांड का खुलासा: मोबाइल और नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

Robbery case solved: Two accused arrested with mobile and cash, third absconding पाथाखेड़ा में बीएसएनएल कर्मचारी से हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है, जबकि एक अभी फरार है। घटना 23 अगस्त की है, जब दिल्ली के शाहदरा निवासी 34 साल अजीमुद्दीन (बीएसएनएल कर्मचारी) ग्राम जाजबोडी (सारनी) पहुंचे थे। तभी तीन युवकों ने उन्हें कमरे का झांसा देकर बुलाया और मारपीट कर 15,000 का मोबाइल, 5,000 नकद और अहम दस्तावेज लूट लिए। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देश पर उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने 26 अगस्त को राखड़ डैम, धसेड़ रोड के पास से 19 साल राहुल उईके और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल, 2,000 नकद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। इस खुलासे में बैतूल साइबर सेल की भी अहम भूमिका रही। पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.