रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में सनसनी
बरबतपुर स्टेशन के पास मिली क्षत-विक्षत लाशें, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला
| |
Painful death of lover couple on railway track, sensation in the area बरबतपुर रेलवे स्टेशन के पास नागपुर–इटारसी डाउन ट्रैक पर रविवार सुबह युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर शाहपुर पुलिस और रेलवे पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृत युवक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गौनापुर निवासी शिवकुमार परते (20 वर्ष) के रूप में की है, जबकि युवती मध्यप्रदेश के हरदा ज़िले की रहने वाली बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर भेजा गया। परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना की खबर लगते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक हादसे की चर्चा होने लगी।थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि शव पूरी तरह क्षत-विक्षत स्थिति में मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।
