पातालकोट एक्सप्रेस में बोगी के पहिए से निकला धुआं…!

ब्रेक जाम होने की वजह से रोकनी पड़ी ट्रेन, 30 मिनट बाद किया गया रवाना...

Betul News: पातालकोट एक्सप्रेस 20423 को बैतूल के मलकापुर स्टेशन पर रोकना पड़ा। शनिवार को ट्रेन की एक यात्री बोगी के पहिए से धुआं निकलने की वजह से अफरा तफरी मच गई। हालांकि ब्रेक रिलीज कर ट्रेन को बैतूल के लिए रवाना कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन मलकापुर पहुंची तब इंजन से पांचवीं बोगी के नीचे से धुआं निकलने लगा। उन्होंने झांक कर देखा तो बोगी के नीचे पहियों के पास से धुआं उठ रहा था। इस घटना से यात्रियों में कुछ समय के लिए घबराहट फैल गई। ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। करीब 30 मिनट बाद ट्रेन को बैतूल के लिए रवाना किया गया। रेलवे ने बताया कि ब्रेक लॉक जाम होने के कारण हल्का धुआं निकला था। उन्होंने कहा कि फाइबर ब्रेक लॉक की वजह से कभी-कभी ऐसी स्थिति बन जाती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.