62 लीटर कच्चे महुआ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Betul News। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करंजी नाला ओवरब्रिज के नीचे से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया द्वारा जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए सुनील बाघमारे को 62 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करंजी नाला ओवरब्रिज के नीचे, खेड़ी सावलीगढ़ में, अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बेचने की नीयत से खड़ा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई और संदिग्ध को पकड़ा गया। मोटरसाइकिल पर रखी गई दो बोरियों की तलाशी लेने पर उसमें रखी ट्यूब में हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब एक ट्यूब में 42 लीटर तथा दूसरी में 20 लीटर, कुल 62 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 6200 रुपये पाई गई। परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 28 MA 2715, जिसकी अनुमानित कीमत 42,000 रुपये है, को विधिवत जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 48,200 रुपये की सामग्री जब्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • 1. सुनील बाघमारे, पिता कुंवर सिंह बाघमारे, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम दनोरा, जिला बैतूल

जप्ती

  • 02 ट्यूब में भरी कुल 62 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 6200 रुपये
  • मोटरसाइकिल MP 28 MA 2715 कीमत लगभग 42,000 रुपये

कुल जप्त सामग्री की कीमत लगभग 48,200 रुपये

विशेष भूमिका

इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उपनिरीक्षक राकेश सरयाम, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण पचौरी, आरक्षक क्रमांक 30 ओंकार, एवं आरक्षक क्रमांक 01 रोहित की विशेष भूमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.