तेज हवा से पेड़ पिकअप पर गिरा, दबने से साउंड ऑपरेटर की मौके पर मौत

Betul News: दूमका रैय्यत गांव के माता मंदिर में भागवत कथा के दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। साउंड ऑपरेटर गुलशन शनीचरे जनरेटर सेट को बारिश से बचाने के लिए पिकअप वाहन पर चढ़ा। इसी दौरान तेज हवा से एक बड़ा पेड़ पिकअप पर गिर गया। 35 साल गुलशन पेड़ के नीचे दब गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 4 बजे की है। ग्रामीण दुर्गेश यादव और समाजसेवी दिनेश यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर बीजादेही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया गया और गुलशन के शव को बाहर निकाला गया। धामोरी गांव के रहने वाले गुलशन का पोस्टमॉर्टम शाहपुर में किया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.