स्व विनोद डागा की 76वीं जयंती पर डागा हाउस में होगा सुंदरकांड पाठ और पुष्पांजलि कार्यक्रम

Betul News: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष और बैतूल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक स्वर्गीय विनोद डागा की 76वीं जन्मजयंती के अवसर पर 19 मई 2025, दिन सोमवार को उनके निवास डागा हाउस, कोठी बाजार में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 9:15 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है, जिसके पश्चात 11 बजे दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा पुष्पांजलि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि विनोद डागा एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ किसान और उद्योगपति के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने कांग्रेस संगठन को बैतूल जिले में मजबूत किया। किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहे। सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही क्षेत्रों में उनका योगदान अमूल्य रहा है। कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य किया। बैतूल के विकास में उनकी भूमिका को आज भी स्मरण किया जाता है। विनोद डागा ऐसे नेता थे जिन्हें उनके समर्थक और विपक्षी भी सम्मान की दृष्टि से देखते थे। तेज़-तर्रार वक्ता, उदार विचारधारा के समर्थक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए व्यक्ति के रूप में उनकी छवि बनी रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.