सारणी पुलिस द्वारा अवैध जुआ खेलने वालों पर की गई कार्यवाही 

Betul News: पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में सारणी पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध जुआ फड़ पर दबिश दी गई एवं आठ आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही का विवरण

सोमवार रात्रि लगभग 01:00 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शोभापुर कालोनी स्थित नूरी मस्जिद के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों से हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सारणी पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दी गई और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जप्त सामग्री

आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं कुल 21,900/- नगद बरामद किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम (Public Gambling Act) के तहत कार्यवाही की गई है।

घटना स्थल

नूरी मस्जिद के पास, शोभापुर कालोनी, शोभापुर

घटना का समय

सोमवार रात्रि 01:40 बजे

प्रकरण दर्ज करने का समय

सोमवार 02:35 बजे

गिरफ्तार आरोपीगण

  • 1. विश्वनाथ डेहरिया, उम्र 44 वर्ष, निवासी रावनवाड़ा वस्ति, हाल निवासी क्वार्टर नं. 2205, शोभापुर
  • 2. ललन गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी हॉस्पिटल कॉलोनी, पाथाखेड़ा
  • 3. सोनू गिरी, उम्र 33 वर्ष, निवासी पटेल नगर, वार्ड नं. 20, पाथाखेड़ा
  • 4. राशिद अंसारी, उम्र 29 वर्ष, निवासी भरत नगर, वार्ड नं. 19, पाथाखेड़ा
  • 5. हर्षित वस्त्रा, उम्र 19 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, पाथाखेड़ा
  • 6. आफताब अंसारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी भरत नगर, पाथाखेड़ा
  • 7. देवीराम पहाड़े, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम मरकाढाना
  • 8. संदीप गोहे, उम्र 30 वर्ष, निवासी शोभापुर कॉलोनी, गणेश चौक, शोभापुर

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
थाना प्रभारी सारणी जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक आशीष कुमरे, प्र. आरक्षक श्रीराम, प्र. आरक्षक किशन शैलू, आरक्षक मोहित भाटी, आरक्षक रविमोहन, आरक्षक मोनू उइके एवं आरक्षक अनुराग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.