बडोरा में सांडों की जंग ने आधे घंटे तक लगाया महाजाम

माचना ब्रिज के दोनों साइड फंसे सैकड़ों वाहन

Betul News। बडोरा में रविवार शाम दो सांडों की बीच सड़क पर हुई जबरदस्त लड़ाई के कारण माचना ब्रिज पर जाम लग गया। शाम 7 बजे के आसपास शुरू हुई इस भिड़ंत में दोनों सांड सड़क के बीचोंबीच मंडराते रहे। उनके आपसी संघर्ष के चलते दोनों ओर से आने वाले वाहन एक के बाद एक रुकते गए और देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर सैकड़ों गाड़िया फंस गईं। करीब आधे घंटे तक सांड सड़क पर डटे रहे और इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

राहगीर भी सांडों की लड़ाई को दूर से देखने को मजबूर रहे। इसी बीच एक बाइक चालक ने सांडों को हटाने की कोशिश की। जैसे ही उसने सांडों के पास पहुंचने की हिम्मत की, तो एक सांड ने लड़ाई छोड़कर सीधा उस पर हमला कर दिया। चालक बाइक छोड़कर भागा और अपनी जान बचाई। युवक के इस दुस्साहस के बाद ही सांडों ने सड़क छोड़ दी। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। करीब 7:45 बजे तक माचना ब्रिज पर ट्रैफिक सामान्य हुआ, लेकिन तब तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। ट्रैफिक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों को खुद ही संभलकर रास्ता बनाना पड़ा। बडोरा क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन इस बार सांडों की लड़ाई ने पूरे इलाके को आधे घंटे से ज्यादा तक थाम दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.