24 घंटे में बड़ी सफलता: कोतवाली पुलिस ने गौकशी के दो फरार आरोपी दबोचे

झगड़िया रोड के जंगल में गौकशी का मामला, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Big success in 24 hours: Kotwali police arrested two absconding accused of cow slaughter धार्मिक आस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे में गौकशी के दो फरार आरोपियों को धरदबोचा।

ये भी पढ़ें: झाडेगाव फ़ॉरेस्ट ज़ोन में गौवंश हत्या का मामला उजागर, राष्ट्रीय हिंदू सेना की अहम भूमिका

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में जिले में गौवंश तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

घटना का खुलासा

7 अगस्त 2025 की रात, कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झगड़िया रोड, झाड़ेगांव के जंगल में गौकशी की जा रही है। तत्काल दबिश दी गई, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।

ये भी पढ़ें: जिले में गौवंश और मवेशियों को सड़कों पर छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध

मौके से खून, खाल, थैली में रखा मांस, कपड़े में लिपटे हथियार (छूरे व कुल्हाड़ी) और अन्य साक्ष्य बरामद हुए। सभी बरामदगी को ज़ब्त कर अपराध क्रमांक 809/25, धारा 4, 5, 9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

विशेष टीम ने लगातार दबिश देकर

राजा उर्फ शेख निजामुद्दीन कुरैशी 37 वर्ष, निवासी फांसी खदान/तिलक वार्ड, बैतूल

शेख इसरार 43 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड, बैतूल
को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया।

बरामदगी

2 मोटरसाइकिल कुल कीमत लगभग 1 लाख

हथियार व गौकशी से संबंधित सामग्री

पुलिस दल की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उपनिरीक्षक उत्तम मस्तकार, राकेश सरयाम, नरेन्द्र उईके, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, प्र.आर. 369 शिवकुमार, प्र.आर. 143 दिनेश निमोदा, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 83 अनिल बैलवंशी, आर. 56 नितिन चौहान, आर. 625 पवन और आर. 723 हर्षित डांगे का विशेष योगदान रहा।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने कहा, गौकशी जैसे संवेदनशील अपराधों पर जिले में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.