कलेक्टर कार्यालय के बाथरूम में बेहोश मिले लिपिक की हार्ट अटैक से हुई मौत

Betul News: कुछ दिन पहले का मामला है एक प्यून की भी हार्ट अटैक से मौत होना पाया गया था। और अब यह दूसरा मामला कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ लिपिक अजय पवार 60 साल शुक्रवार को तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम में बेहोश मिले। लिपिक को साथी कर्मचारी जिला अस्पताल लाए, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लिपिक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के लिपिक अजय पवार को दोपहर 4 बजे के करीब तबीयत खराब लगने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय की तीसरी मंजिल में बाथरूम में गए थे। उन्हें कार्यालय प्यून बाथरूम में लेकर गया था। बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं आने पर प्यून ने बाथरूम के ऊपर चढ़कर दरवाजा खोला तो अजय बेहोश पड़े थे। कर्मचारी उन्हें अस्पताल लाए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल के डॉ. रंजीत राठौर ने बताया लिपिक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। शनिवार को लिपिक के शव का पीएम करवाया जाएगा। लिपिक के निधन पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने शोक जताया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कोषालय अधिकारी को लिपिक के परिजनों को अनुग्रह निधि तत्काल दिए जाने और ग्रेजुटी, अवकाश नकदीकरण, जीआईएस, पेंशन प्रकरण और जीपीएफ के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देश दिए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.