ब्रम्ह कमल खिलते ही दर्शन करने पहुंचे सांवरिया नगर के वासी

Betul Mirror News। सावंरिया नगर में शनिवार की रात विशाल सराटकर के घर के सामने ब्रह्म कमल खिल गए। एक के बाद एक 2 ब्रह्म कमल खिलने की खबर लगते ही लोगों का जमावड़ा दर्शन करने के लिए जुटने लगा था। विशाल सराटकर ने अपने आस-पास और पड़ोस के साथ इस दुर्लभ फूल को पल-पल बढ़ते और खिलते हुए देखा। रात करीब 9 बजे फूल की कली खिलना शुरू हुई, जो रात 10 बजे तक पूरा ब्रह्म कमल खिल गया। ब्रह्म कमल खिलने की लोगों को खबर मिलते ही इसे देखने के लिए तांता लगा रहा।

ब्रह्म कमल के बारे में कुछ और बातें
  • यह फूल रात में खिलता है और सुबह होते ही बंद हो जाता है…
  • इसे खिलने में 3-4 घंटे लगते हैं, और यह 12 साल या उससे अधिक समय के बाद खिलता है…
  • ब्रह्म कमल सूरजमुखी परिवार से आता है, और यह मिट्टी में उगता है, जबकि कमल एक जलीय पौधा है…
  • ब्रह्म कमल के फूल को भगवान शिव को अर्पित करने से घर में शांति और सुख समृद्धि बनी रहती है…
  • ब्रह्म कमल के सामने ध्यान लगाकर जो भी मन्नत मांगी जाती है, वह पूरी होती है…
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.