पुल पर बारिश का पानी होने की स्थिति बस चढ़ाई तो होगी वैधानिक कार्रवाई
जिला परिवहन अधिकारी ने बसों के संचालकों एवं चालकों को दी समझाइस
| |
MIRROR SAMACHAR/ जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय बैतूल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बारिश के मौसम में पुल, नाले या रपटों पर जलभराव की स्थिति में किसी भी प्रकार से बस या अन्य भारी वाहन पार न करें। ऐसा करना यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है और यह गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में संचालित बसों के संचालकों एवं चालकों को स्पष्ट रूप से समझाइस दी गई है कि यदि वे जलमग्न पुल या रपटे से वाहन पार करते हैं तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी बैतूल ने सभी बस ऑपरेटरों से आग्रह किया है कि वे यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
