चोर दान पेटी से नकदी चुरा कर फरार

चप्पल बाहर उतारकर खिड़की से मंदिर में घुसा चोर,धूल में मिले पैरों के निशान

Betul News:। लीला देव बाबा मंदिर में रविवार रात चोरी हुई। पहले चोर चप्पल बाहर उतारकर खिड़की से मंदिर के अंदर घुसा। इसके बाद दान पेटी से नकदी चुरा कर फरार हो गया। वरिष्ठ पत्रकार सतीश साहू ने बताया कि दो महीने से बंद दान पेटी में हजारों रुपए जमा थे। सोमवार सुबह पुजारी और श्रद्धालुओं को दान पेटी का ताला टूटा मिला। खिड़की पर धूल में चोर के पैरों के निशान मिले। जिसके बाद मंदिर कमेटी ने पुलिस को सूचना दी। गंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.