बैंक में सेंध लगाने पहुंचे चोर, पुलिस की गश्त देख भागे-दो साल से बना रहे थे प्लान!

MIRROR NEWS/ खेड़ीकोर्ट में जिला सहकारी बैंक को निशाना बनाने पहुंचे चोरों को पुलिस की गश्त ने भागने पर मजबूर कर दिया। यह चोर बीते दो साल से इस चोरी की साजिश रच रहे थे, लेकिन ऐन मौके पर पकड़ में आ गए। 27 जुलाई की रात थाना सांईखेड़ा पुलिस गश्त पर थी, तभी कुछ संदिग्ध लोग खेड़ीकोर्ट स्थित सहकारी बैंक में घुसने की कोशिश करते दिखे। गेट और खिड़की तोड़ने की आवाज सुनकर पुलिस पहुंची और चोर भाग खड़े हुए। जांच के बाद पकड़े गए आरोपियों में रोहित धुर्वे, राकेश बरकड़े और रोहित उइके शामिल हैं।

इनसे दो सब्बल, एक पाना और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि तीनों पिछले दो साल से इस बैंक की रेकी कर रहे थे। गैस कटर न होने से ताले तोड़ने के लिए सब्बल और पाना का सहारा लिया। तीनों ने थाना गंज क्षेत्र में हुई पुरानी चोरियों की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने कुछ चोरी की रकम भी जब्त कर ली है। फिलहाल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में टीमें लगी हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.