वॉल लीकेज से हजारों लीटर व्यर्थ बह रहा पानी शिवसेना ने जताई नाराजगी

DAILY NEWS/ शहर में जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर जनता की बढ़ती परेशानी के बीच शिवसेना जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने नगर पालिका पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा कि बैतूल शहर में हर घर तक पानी पहुंचाने का दावा करने वाली नगर पालिका खुद अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह विफल है। विजेंद्र गोले ने बताया कि शहर के नागरिकों को पानी एक दिन के अंतराल पर ही मिल रहा है, जिससे लोग परेशान हैं।

वहीं दूसरी ओर कर्बला रोड पर वॉल लीकेज से हजारों लीटर पानी प्रतिदिन व्यर्थ बह रहा है, जिसकी किसी को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों की आंखें इस पानी की बर्बादी पर भी बंद हैं।शिवसेना अध्यक्ष ने विजेंद्र गोले ने प्रशासन से तत्काल लीकेज सुधारने और नियमित जलप्रदाय सुनिश्चित करने की मांग की है। शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था जनता के टैक्स के पैसों से की जा रही है। अगर जल्दी सुधार नहीं हुआ, तो शिवसेना द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.