सुबह मॉर्निंग में चाय ब्रेड खाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्य का स्वास्थ्य खराब

Betul News: बोरदेही में एक परिवार की अचानक स्वास्थ्य हुआ खराब सुबह मॉर्निंग में ब्रेड और चाय पीने के बाद अचानक स्वास्थ्य खराब होने से बोरदेही समुदाय केंद्र में भर्ती कराएगा जहां पर इलाज के दौरान गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरदेही में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक रूप से फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।जानकारी के अनुसार, बोरदेही निवासी ममता ककोडिया 42 साल झनकलाल उइके 80 साल और रेवती उइके 70 साल ने बुधवार रात सामान्य भोजन किया था। गुरुवार सुबह उन्होंने चाय और ब्रेड का सेवन किया, जिसके कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें घबराहट, उल्टी और बेहोशी जैसी तकलीफें होने लगीं। परिजनों ने तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोरदेही में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बनी रहने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल तीनों मरीज जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं।जिला अस्पताल की डॉक्टर रानू वर्मा ने बताया कि तीनों मरीजों को फूड प्वाइजनिंग के लक्षणों के साथ अस्पताल लाया गया है। सभी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन द्वारा फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि के लिए आवश्यक जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि परिवार ने ऐसा क्या खाया जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.