दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल

Betul News: सारनी में गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। दमुआ निवासी जितेंद्र बोसम, आरजू बोसम तथा रानी शीलू एक बाइक पर सवार होकर सारनी से दमुआ की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस घटना में दूसरी बाइक पर सवार युवक को मामूली चोट आई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.