ट्रैफिक सिपाही पर हमला, चाकू से दहशत फैलाने वाले बदमाश गिरफ्तार

Attack on traffic cop, miscreant who spread terror with knife arrested बस स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन बदमाश चाकू लहराते हुए लोगों को डराने लगे। आरोपियों में कुख्यात निगरानी बदमाश सुनील उर्फ़ बोक्का, लूट का आरोपी रह चुका शुभम उर्फ़ टिक्कू और उसका साथी प्रवीण शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने पहले ऑटो चालकों से अभद्रता की और उन्हें धमकाया। पकड़ने की कोशिश करने पर तीनों ने चाकू निकाल लिए और मौके से भागने लगे। इस दौरान ट्रैफिक अमले के सिपाही रामकृष्ण ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने आरक्षक की नाक पर सिर मार दिया, जिससे उन्हें चोट आई, जबकि दो अन्य लोगों को चाकू से खरोंचें आईं। सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज गजेंद्र केन और कोतवाली थाना टीम मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर-दबोचा गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया। कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने की धारा और चाकू जब्ती के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.