भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर दीनदयाल रसोई में केंद्रीय मंत्री ने परोसा भोजन

महिला मोर्चा से लेकर विधायक व सांसद तक, भाजपा परिवार ने सेवा दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन

Union minister served food in Deendayal kitchen on the birthday of BJP state president भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन इस बार खास अंदाज में दीनदयाल रसोई बैतूल में सेवा कार्य के रूप में मनाया गया।

ये भी पढ़ें: बैतूल बाजार में 500 साल पुरानी परंपरा के साथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

केंद्रीय मंत्री एवं बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद डीडी उइके ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, आमला-सारणी विधायक डॉ योगेश पण्डागरे, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत बाबा माकोड़े, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश फाटे, इन्द्रपाल पुंडे, जिला महामंत्री रश्मि साहू, डॉ महेन्द्र सिंह चौहान, मधु पाटनकर, डॉ अरुण जयसिंह पूरे, पर्वत धोटे, सांसद प्रतिनिधि कैलाश बंडू धोटे, सुनील पंवार बैतूल बाजार मंडल अध्यक्ष, मनीष ठाकुर, राजेश आहूजा, देवेंद्र बबलू मालवी, तपन मालवीय, राजा साहू, राजा सूर्यवंशी, मनीष मिसर, दीपक श्रीवास्तव, पार्षद पिंटू परिहार, पूर्व पार्षद पवन यादव, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, पार्षद सुनीता देशमुख, निरापुरे, सोमती धुर्वे, रोशनी इवने आठनेर जनपद अध्यक्ष, नीलम वागद्रे, कविता उमाकांत मालवी, वर्षा खाड़े, कायम कावरे, मीना बोर्बन सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जरूरतमंदों की सेवा के लिए दी 21 हजार की राशि

कार्यक्रम में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को भोजन करवाया। इस अवसर पर हेमंत खंडेलवाल ने अपने जन्मदिन पर दीनदयाल रसोई बैतूल को जरूरतमंदों के भोजन हेतु 21 हजार रुपये की राशि भेंट की।

ये भी पढ़ें: गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा मोती वार्ड

इसके साथ ही उनके जन्मदिन पर 11 हजार रुपये का गुप्त दान भी प्राप्त हुआ। इसी दिन भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी राहुल वडुकले ने भी अपने जन्मदिन पर 1100 रुपये की राशि दीनदयाल रसोई को भेंट की।

सेवा और समर्पण का दिखा अनूठा संगम

केंद्रीय मंत्री डीडी उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार और आमला-सारणी विधायक डॉ योगेश पण्डागरे ने स्वयं अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन परोसा।

ये भी पढ़ें: अतिवृष्टि से फसल क्षति पर तुरंत सूचना दें कृषक

इस आयोजन में सेवा और समर्पण का अनूठा संगम दिखाई दिया और हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ यादगार बन गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.