अतिवृष्टि से फसल क्षति पर तुरंत सूचना दें कृषक

Farmers should immediately inform about crop damage due to excessive rainfall प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बैतूल जिले के किसानों को फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: बैतूल बाजार में 500 साल पुरानी परंपरा के साथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

हाल ही में हुई अतिवृष्टि और जलभराव से जिले की कई फसलें प्रभावित हुई हैं। कृषक अपनी फसल क्षति की जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही योजना का व्हाट्सएप चैटबोट नंबर 7065514447 और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध क्रॉप इंश्योरेंस एप भी उपलब्ध है। किसान फार्मर लॉगिन कर एप के माध्यम से सीधे अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर दीनदयाल रसोई में केंद्रीय मंत्री ने परोसा भोजन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सूचना दर्ज करने में समस्या होने पर किसान नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा का पालन करें, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ समय पर मिल सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.