गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा मोती वार्ड
रोजाना हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम
| |
Moti Ward immersed in devotion of Ganpati Bappa मोती वार्ड चक्कर रोड पर गणेश वेलफेयर उत्सव समिति द्वारा लगातार तीसरे वर्ष गणपति बप्पा की स्थापना बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ की गई। समिति के सभी सदस्यों ने मिलजुलकर आयोजन को सफल बनाया।
ये भी पढ़ें: बैतूल बाजार में 500 साल पुरानी परंपरा के साथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
अष्टमी के दिन विशेष आकर्षण देखने को मिला, जब सभी महिलाओं ने एक ही रंग की साड़ी और पुरुषों ने पारंपरिक पायजामा-कुर्ता पहनकर एकता का परिचय दिया।
ये भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर दीनदयाल रसोई में केंद्रीय मंत्री ने परोसा भोजन
इस अवसर पर 21 आरतियों की विशेष श्रृंखला सजाई गई और भक्तों ने मिलकर पूजा-अर्चना की। गणेश वेलफेयर समिति की ओर से अध्यक्ष विमल सुराना, सचिव आनंद साहू, उपाध्यक्ष प्रीति नरवरे और कोषाध्यक्ष श्री पाठक ने बताया कि प्रतिदिन बच्चों और बड़ों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिन्हें बड़ी धूमधाम से संपन्न किया जाता है।
ये भी पढ़ें: Crime News: बस स्टैंड से पार्सल गायब! मोबाइल चोरी का मास्टर प्लान फेल, आरोपी गिरफ्तार
अब तक सुंदरकांड और महिलाओं के भजनों का आयोजन हो चुका है, जिसमें भक्तों की भारी उपस्थिति रही। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्य तन, मन और धन से सहयोग कर इस आयोजन को सफल बनाने में आगे आते हैं। उन्होंने सभी भक्तजनों से आकर बप्पा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का निवेदन भी किया है।
ये भी पढ़ें: पिछले 24 घंटे के दौरान 7.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
ये भी पढ़ें: अतिवृष्टि से फसल क्षति पर तुरंत सूचना दें कृषक
