अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दो भाईयों की सड़क हादसे में मौत

Betul News। देड़पानी गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों बाइक से भांजे की सगाई में शामिल होने जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी घटना ग्राम देड़पानी के पास हुई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें खामला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल  रेफर किया गया, जहां पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, हीरालाल गोहे 58 साल और उनके भाई जुंगी गोहे 70 साल उमरी गांव, थाना गंज के निवासी थे। वे ग्राम कुकरू खामला में अपने भांजे की सगाई में जा रहे थे। फिलहाल दोनों शव जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखे गए हैं। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.