12वीं में दो बार फेल होने से परेशान थी, किचन में फंदे से लटकी मिली

Betul News: बडोरा में एक प्राइवेट स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा का शव बुधवार सुबह उसके घर के किचन में फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि सुबह 5 बजे उन्हें किशोरी का शव किचन में फंदे पर लटका मिला। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजनों के अनुसार, किशोरी पिछले साल भी 12वीं में फेल हुई थी और इस साल भी एमपी बोर्ड की परीक्षा में असफल रही। उसने अपना रिजल्ट परिजनों से छिपा लिया था। मंगलवार को जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो वह तनाव में आ गई। उसे डर था कि परिजन उसे डांटेंगे। पिता ने बताया कि रात में उसने सबके साथ खाना खाया और सामान्य बातचीत की। किसी को नहीं पता था कि वह यह कदम उठाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.