रात में खेत की रखवाली करते समय भालू ने किया हमला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

Betul News: रात में खेत की रखवाली करते समय भालू ने किया हमला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत मामला प्रभात पट्टन क्षेत्र के दतोरा का एक किसान की भालू के हमले से मौत हो गई। मृतक की पहचान 41 साल गोपाल के रूप में हुई है। वह बीती रात अपने खेत पर गया था। उसका खेत गांव के करीब जंगल से सटा हुआ है। गोपाल को सुबह खेत पर धनिया लगाना था, इसलिए वह रात से ही खेत पर चला गया था। वह खेत पर बने मंडे पर सो रहा था। रात करीब 2 बजे लघुशंका के लिए मंडे से नीचे उतरा। इसी दौरान नाले से निकलकर भालू ने उस पर हमला कर दिया। गोपाल की चीख सुनकर पड़ोस के खेत के लोग मौके पर पहुंचे। उसे पहले गांव लाया गया, फिर अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई गोकुल ने बताया कि भालू ने गोपाल को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है। परिवार को प्रारंभिक तौर पर आर्थिक सहायता दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.