महिलाओं ने हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास कर अखंड सौभाग्य की कामना की

माचना घाट एनीकेट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं ने की गौर पूजा

Women fasted waterlessly on Hartalika Teej and wished for unbroken good fortune जिले में 26 अगस्त को हरतालिका तीज का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।, व्रतधारी महिलाएं सुबह से ही पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर नदी के किनारे पहुंचीं और रेत की गौर बनाकर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जला उपवास रखा और दिनभर पूजा-अर्चना की। शाम से लेकर रातभर माता पार्वती और भगवान शिव की कथा तथा भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा।बैतूल शहर सहित ग्रामीण अंचलों में भी महिलाओं का समूह बनाकर नदी किनारे पहुंचना आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम रहा। इसी क्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं बैतूल के माचना नदी एनीकेट पर एकत्रित हुईं, जहां उन्होंने रेत की गौर सजाकर जल, दूब, फूल और पूजा सामग्री अर्पित की। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव-पार्वती की आराधना की और परिवार के मंगल व अखंड सौभाग्य की कामना की। रातभर व्रतधारी महिलाएं भक्ति गीतों और कथा श्रवण में लीन रहीं।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.