युवक ने खाया जहर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई मौत

Betul Today News: नवीन पवार 26 साल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना सोमवार सुबह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों को जानकारी मिलते ही पहले मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बैतूल अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। नवीन मजदूरी का काम करता था। नवीन ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सोमवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.