Children are not getting food: कोदारोटी में आंगनबाड़ी में बच्चों को मेन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा भोजन, ग्रामीणों ने की शिकायत
| |

Children are not getting food: ग्राम कोदारोटी के आंगनबाड़ी केंद्र में मध्यान भोजन वितरण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच के साथ मिलकर महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी से शिकायत की है। शिकायत करने वालों में राम प्रसाद यादव, मुकेश सोनी, श्रीराम यादव, रामा, मोहित, जानकी, शिवरती, संजू, कविता, सूरजलाल, रामू और संतराम शामिल हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कोदारोटी आंगनबाड़ी केंद्र में शारदा स्व सहायता समूह द्वारा बच्चों को मध्यान भोजन दिया जा रहा है, लेकिन यह भोजन शासन द्वारा निर्धारित प्रति दिवस के मेन्यू अनुसार वितरित नहीं किया जा रहा है।
इस कारण से आंगनबाड़ी में आने वाले बालक-बालिकाओं को पोषण आहार का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि शारदा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष और सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाए।
- ये भी पढ़ें: सड़क निर्माण के नाम पर करोड़ों की गोलमाल की आशंका
यदि इसके बाद भी सुधार नहीं होता है तो समूह को तत्काल प्रभाव से बदलकर कोई नया समूह नियुक्त किया जाए ताकि शासन की योजनाओं का लाभ बच्चों को सही रूप में मिल सके।
- ये भी पढ़ें: Corruption Exposed: चुनागोसाई पंचायत में भ्रष्टाचार की खुली पोल
- ये भी पढ़ें: Today News: आदिवासी युवक के नाम पर ली गई जमीन और डेयरी लोन सेजुड़ा मामला पहुंचा कलेक्ट्रेट
- ये भी पढ़ें:warning Of Highway Jam: दो माह से सूखे नल, स्कूलों में शौचालय नहीं, हाईवे जाम की चेतावनी से प्रशासन में मचा हड़कंप
