Accident News: दो बाइक की आपस में भीषण टक्कर से CRPF जवान सहित 4 लोग घायल
Accident News: 4 people including CRPF jawan injured in horrific collision between two bikes
| |
Accident News: बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में महाकाल ढाबे के पास आज सुबह हुआ एक हादसा। सुबह करीब 11.30 बजे दो बाइक आमने सामने आने से यह हादसा हो गए, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान सहित चार लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद घायलों को निजी वाहन से और संजीवनी 108 से अस्पताल लेकर गए।
जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ जवान बालाराम उईके (30) कोल्हया निवासी जो कि मालेगांव में पदस्थ है। बालाराम उईके और कमलेश उईके दोनों मुलताई जा रहे थे। वहीं विनोद सिंह चौहान अपनी पत्नी बाली चौहान के साथ खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे।
Accident News: दो बाइक की आपस में भीषण टक्कर से CRPF जवान सहित 4 लोग घायल

इसी बीच यह हादसा महाकाल ढाबे के पास दोनों बाइक की टक्कर हो गया और इस दुर्घटना में बालाराम उईके को सिर, छाती और पैरों में गंभीर तथा उसके साथ बैठे कमलेश भी घायल हो गया। वहीं विनोद सिंह चौहान और उसकी पत्नि बाली को भी गंभीर चोट आई है। उन चारों घायलों को मुलताई अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीआरपीएफ जवान बालाराम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
