Accident News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर दो घायल

Betul Accident News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर दो घायल मामला पंख जोड़ का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 3 बजे बाइक पर सवार होकर चचेरे भाई की बारात जा रहे दो युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि अस्पताल से हादसे की तहरीर मिल गई है। घायलों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.