Betul Crime : मुलताई में शनि तालाब चौपाटी पर दुकानों में हुई चोरी, थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
Betul Crime: Theft in shops at Shani Talab Chowpatty in Multai, complaint lodged after reaching police station
| |
Betul Crime : मुलताई। नगर के शनि तालाब चौपाटी पर बुधवार रात दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई। गुरुवार सुबह जब पवन पुत्र शंकरराव रावडे निवासी राजीव गांधी वार्ड अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब देखा की उनकी दुकान का पाल फटा हुआ है, साथ ही बाजू की दुकान में भी फटा हुआ पाल नजर आया। (Betul Crime)
उन्होंने बताया कि बुधवार 19 जून को रात में किसी अज्ञात चोर के द्वारा मेरी दुकान का ताला तोडकर दुकान में से गैस सिलेन्डर एवं भटटी एवं बैटरी चीरी कर ले गया है। जिसके बाद उन्होंने चौपाटी के अन्य व्यापारियों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की है। हालांकि नगर पालिका द्वारा चौपाटी पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक भी नगर पालिका द्वारा उक्त चौपाटी पर कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए है। (Betul Crime)
