Betul Daily News – जंगली सूअर ने महिला पर किया हमला
महुआ बीनने गई 55 साल की महिला को नोचा
|
Betul Daily News – जंगली सूअर ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे के आस-पास की घटना हैं। सीता डोंगरी गांव में हुई। 55 वर्षीय संतो आहाके अपने खेत में महुआ बीनने गई थीं। वहां उन्हें जंगली सूअरों का एक झुंड दिखाई दिया। इसी दौरान एक सूअर ने पीछे से हमला कर दिया। महिला नीचे गिर गई। सूअर ने अपने नुकीले पंजों से उनके हाथ और सर को बुरी तरह नोच दिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल महिला को पहले चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। महिला के दोनों हाथ, चेहरे और सर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।