Betul Ki Khabar: मुलताई में ताप्ती जन्मोत्सव की तैयारिया हुई शुरू, 18 फुट ऊंची महाबली की मूर्ति पहुंची मुलताई

Betul Ki Khabar: Preparations for Tapti Janmotsav started in Multai, 18 feet high Mahabali statue reached Multai

Betul Ki Khabar: मुलताई। नगर में मां ताप्ती जन्मोत्सव की तैयारिया शुरू हो चुकी है। ताप्ती सरोवर के चारों तरफ आकर्षक पेंटिग बनवाई गई है। वहीं सरोवर को चारो तरफ सीरीज लगाकर सजाया जा रहा है। बैतूल जिला कलेक्टर भी नगर में ताप्ती जन्मोत्सव की तैयारिया का जायजा ले चुके है।

साथ ही बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम करने के लिए भी अधिकारियो को निर्देशित कर दिया गया है। 13 जुलाई को आयोजित होने वाली मुख्य शोभायात्रा को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए सभी लोग तैयारियों में जुट चुके है। मां ताप्ती ब्रिगेड के युवाओं द्वारा पूरे देशभर में प्रसिद्ध 18 फुट ऊंची महाबली हनुमान जी की प्रतिमा अमरावती से लाई गई है। (Betul Ki Khabar)

Betul Ki Khabar: मुलताई में ताप्ती जन्मोत्सव की तैयारिया हुई शुरू, 18 फुट ऊंची महाबली की मूर्ति पहुंची मुलताई

जिसका सोमवार नगर आगमन हुआ। मां ताप्ती जन्मोत्सव को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए मां ताप्ती भक्त जोर शोर से तैयारी में लगे हुए है। मां ताप्ती महिमा कथा भी शुरू हो चुकी है और 125 गांवों में भी विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो चुके है। (Betul Ki Khabar)

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.