Betul Ki Khabar : नगर में आतंक मचाने वाली महिला की हुई पहचान, पुलिस ने उपचार के लिए बैतूल भेजा
Betul Ki Khabar: The woman who created terror in the city was identified, police sent her to Betul for treatment.
|
Betul Ki Khabar : मुलताई- नगर में अनेक लोगों पर हमला कर आतंक मचाने वाली महिला की मुलताई पुलिस ने पहचान कर ली है । पहचान के बाद उक्त महिला को परिजनो के साथ मुलताई समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से उसे उपचार के लिए बैतूल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार एक महिला ने नगर में आतंक मचा दिया था नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए महिला ने कई लोगों पर हमला किया और कुछ लोगों को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया था। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रही थी।
इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने पुलिस टीम को मौके पर भेज कर महिला को थाने पहुंचा। जहां पर उससे पूछताछ करने पर वह कुछ बताने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस ने बमुस्किल उसके परिवार की जानकारी जुटाते हुए पता किया कि वह महिला हेटी खापा की रहने वाली है। जिसका नाम नीता पावर है। (Betul Ki Khabar)
Betul Ki Khabar : नगर में आतंक मचाने वाली महिला की हुई पहचान, पुलिस ने उपचार के लिए बैतूल भेजा
- यह भी पढ़ें : Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana: बिजनेस स्टार्ट करने के लिए बिहार सरकार दे रही है ₹1000000, जाने कैसे करें अप्लाई
उन्होंने उसके पति उदय पवार, उसकी मां और मामा को सूचना देकर पुलिस थाना बुलाया और महिला को उनके हवाले कर दिया। महिला को उन्ही के साथ बीती रात सरकारी अस्पताल उपचार हेतु पहुंचा। सरकारी अस्पताल में भी उपचार के दौरान महिला ने जमकर हंगामा मचाया। जहां से महिला को बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। (Betul Ki Khabar)