Betul Ki Khabar : ग्रामीणों ने अच्छी बारिश के लिए लिया टोटके का सहारा

Betul Ki Khabar: Villagers resorted to tricks to get good rains

Betul Ki Khabar : बैतूल। ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ के ग्रामीणों ने बारिश के लिए टोटके का सहारा लिया है। गांव के प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग को पानी में डुबोकर बारिश की प्रार्थना की गई। खेड़ी सांवलीगढ़ के किसान खरीफ की फसल की बुवाई के लिए मृग नक्षत्र को सबसे उत्तम मानते हैं, लेकिन इस वर्ष मृग नक्षत्र बीत जाने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं हो सकी है।

इसके चलते फसलों की बुवाई अधूरी रह गई है और किसान चिंतित हैं। गांव के गंगा कुंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में ग्रामीण बच्चों और महिलाओं ने शिवलिंग को पानी में डुबोने की परंपरा निभाई। ग्रामीणों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं और पुरुषों ने जयकारे लगाते हुए शिवलिंग और नंदीश्वर को पानी में डुबो दिया। (Betul Ki Khabar)

Betul Ki Khabar : ग्रामीणों ने अच्छी बारिश के लिए लिया टोटके का सहारा

Betul Ki Khabar : ग्रामीणों ने अच्छी बारिश के लिए लिया टोटके का सहारा

खेड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि जब भी इस तरह की साधना की जाती है, बारिश जरूर होती है। पिछले साल भी इसी प्रकार की पूजा के बाद अच्छी बारिश हुई थी। इस स्थान को तपस्वी महाराज दामजी बाबा की तपोस्थली माना जाता है, इसलिए ग्रामीणों का विश्वास है कि भोलेनाथ उनकी प्रार्थना जरूर सुनेंगे। (Betul Ki Khabar)

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.