Betul Nagar Palika : नपा अध्यक्ष ने नहीं सुनी समस्या तो पार्षद ने खुद फावड़ा उठाकर सड़क पर फैला दी डस्ट 

Betul Nagar Palika: When the Municipal Corporation Chairman did not listen to the problem, the councilor himself picked up a shovel and spread dust on the road.

Betul Nagar Palika : बैतूल। नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों द्वारा उनके वार्ड की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया जा रहा है। जाकिर हुसैन वार्ड की कांग्रेस पार्षद नंदिनी तिवारी ने बताया कि उनके वार्ड की सड़कें बारिश के चलते कीचड़ में तब्दील हो गई हैं, जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ से बार-बार आग्रह करने के बावजूद, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

कांग्रेस पार्षद नंदिनी तिवारी ने नगर पालिका अध्यक्ष से कई बार अनुरोध किया कि सड़कों पर डस्ट डाली जाए, ताकि लोगों को कीचड़ से राहत मिल सके। इसके बावजूद, उनकी अपील को अनसुना कर दिया। एक डंपर डस्ट भेजा गया, लेकिन इसे फैलाने के लिए कोई कर्मचारी या जेसीबी की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे वार्ड के लोगों की परेशानियाँ बढ़ती गईं।

Betul Nagar Palika : नपा अध्यक्ष ने नहीं सुनी समस्या तो पार्षद ने खुद फावड़ा उठाकर सड़क पर फैला दी डस्ट 

वार्ड वासियों के सहयोग से सड़क पर फैलाई डस्ट

नगर पालिका की उदासीनता से तंग आकर, पार्षद नंदिनी तिवारी ने वार्ड के लोगों के सहयोग से खुद फावड़ा और तगाड़ी उठाकर सड़क पर डस्ट फैलाने का काम किया। तिवारी ने बताया कि सड़क पर कीचड़ होने के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई राहगीर कीचड़ के कारण सड़क पर गिर रहे थे।

राजनीतिक भेदभाव का आरोप

पार्षद नंदिनी तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद होने के कारण उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा, जनता ने मुझे चुना है, इसलिए उनके समस्या का समाधान करना मेरी जिम्मेदारी है। लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मेरी बात नहीं सुनी जा रही है। वार्ड के लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई है। वे मानते हैं कि यह राजनीतिक भेदभाव का स्पष्ट उदाहरण है। पार्षद तिवारी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि जनता की सेवा में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए, और नगर पालिका को हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.