Betul News : केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके के प्रयासों से बैतूल जिले को मिली 198.02 करोड़ की 11 जल परियोजनाएं

Betul News: Due to the efforts of Union Minister Shri Durgadas Uike, Betul district got 11 water projects worth Rs 198.02 crore.

Betul News : केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं बैतूल जिले के सांसद श्री दुर्गादास उईके के प्रयासों से बैतूल जिले को 198.02 करोड़ लागत की 11 जल परियोजनाएं मिली है। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट द्वारा जल संसाधन विभाग के वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के उद्देश्य से 198.02 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 जल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से बैतूल जिले की जनता द्वारा विभिन्न जल परियोजनाओं की मांग की जा रही थी। अपने क्षेत्र की जनता की आवाज को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट को इन मांगों से अवगत कराया था।

मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री से भेंट कर इन जल परियोजनाओं को स्वीकृत कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे थे। अब उनके प्रयासों से बैतूल जिले को 198.02 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 जल परियोजनाओं की स्वीकृति इस वार्षिक बजट में मिली है, जिससे 5444 हेक्ट क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। श्री उइके ने इन नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान करने पर मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट का आभार व्यक्त किया है। (Betul News)

Betul News : केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके के प्रयासों से बैतूल जिले को मिली 198.02 करोड़ की 11 जल परियोजनाएं

11 जल परियोजना से बढ़ेगा सिंचाई का रकबा (Betul News)

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उईके ने बताया कि 116.00 करोड़ की लागत की रामघाटी सिंचाई परियोजना से 3000 हेक्टेयर में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 5.42 करोड़ की लागत की कोयलारी टैंक (नहर रहित) परियोजना से 193 हेक्ट. क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 8.34 करोड़ की लागत की मजरीघोघरा टैंक (नहर रहित) परियोजना से 299 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 9.53 करोड़ की लागत की पारेगांव परियोजना से 280 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 5.71 करोड़ की लागत की जामगांव परियोजना से 170 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 14.98 करोड़ की लागत की राखीढाना परियोजना से 400 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 5.81 करोड़ की लागत की जाम परियोजना से 159 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 10.69 करोड़ की भैसादंड परियोजना से 314 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 5.72 करोड़ की देवरी परियोजना से 165 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 10.14 करोड़ की खुसरंगढाना परियोजना से 298 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा तथा 5.68 करोड़ की चिल्हाटी परियोजना से 175 हेक्टेयर में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। (Betul News)

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.