Betul News: बड़े गांव से मुलताई ताप्ती तक ग्रामीण निकाल कावड़ यात्रा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
Betul News: Rural Nikal Kavad Yatra from Bade village to Multai Tapti was welcomed by showering flowers at various places.
|
Betul News: मुलताई। सावन के इस पवित्र महीने में पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया है। आज बुधवार ग्राम बाड़ेगांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर मुलताई ताप्ती तट तक कावड़ यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्य रूप से शामिल रही। कावड यात्रियों ने ताप्ती तट पहुंचकर मां ताप्ती जल से तपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और पुनः ताप्ती जल लेकर बाड़ेगांव के लिए रवाना हुए।
इस दौरान महेंद्र काश्लेकर, गणपति सूर्यवंशी, कपिल कसरादे, रवि सूर्यवंशी आदि ने कावड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और स्वल्पाहार वितरित किया गया। नगर में बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, महिलाए एवम् युवा बड़ी संख्या में कावड़ यात्रा लेकर पहुंच रहे है।